• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निराश्रित महिलाओं को सहारा देगी योगी सरकार, जल्द करेगी नई योजना की घोषणा

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के बाद प्रदेश की योगी सरकार कोरोना महामारी व अन्य वजह से निराश्रित महिलाओं को भी सहारा देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार जल्द ही एक नई योजना की घोषणा कर सकती है।

इसमें गरीब निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही उनको कौशल विकास की ट्रेनिंग देने और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने समेत अन्य सहूलियत दी जा सकती है। महिला कल्याण विभाग के स्तर पर प्रस्तावित नई योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और इसे जल्द ही लागू करने की तैयारी है।

प्रस्ताव के मुताबिक योजना का लाभ प्रदेश की उन महिलाओं को मिलेगा जो कोविड महामारी या उसके अलावा अन्य किसी वजह से निराश्रित हुई हैं। इस योजना के तहत किसी भी महिला को नकद धनराशि नहीं दी जाएगी, लेकिन उसके जीविका के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत के दिन ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिलाओं के लिए भी एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की थी।

योगी कैबिनेट में गंगा एक्सप्रेस-वे के RFQ और RFP को मिली मंजूरी

निराश्रित महिलाओं के लिए बनाई जा रही इस योजना में कई तरह के प्रावधान किए जा रहे हैं। लेकिन प्रमुख रूप से उनको स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही अन्य तरह की योजनाओं के लाभ में भी प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारियों के मुताबिक योजना के ड्राफ्ट को तैयार करने के साथ ही लाभार्थी निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करने का भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस योजना का नाम तय कर इसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsnews scheme for womenpolitical newsup news
Previous Post

योगी कैबिनेट में गंगा एक्सप्रेस-वे के RFQ और RFP को मिली मंजूरी

Next Post

Bollywood : बहन का दिलचस्प खुलासा, मेरे कपड़े चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था गिफ्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

12/11/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
Post Office
Business

आपके पॉकेट में पोस्ट ऑफिस, अब घर बैठे मोबाइल पर होंगे सारे काम

12/11/2025
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched
राष्ट्रीय

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

12/11/2025
Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
Next Post
ritu kapoor

Bollywood : बहन का दिलचस्प खुलासा, मेरे कपड़े चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था गिफ्ट

यह भी पढ़ें

इन 5 बातों के आधार पर करें सच्चे और झूठे दोस्त में अंतर

18/09/2021
Amalaki Ekadashi

आमलकी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

05/03/2025

जम्मू कश्मीर : त्राल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version