• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPITS 2025: पुरानी योजनाओं की दिखेंगी उपलब्धियां, नई स्कीमें भी होंगी लॉन्च

Writer D by Writer D
27/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPITS

UPITS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन करने जा रही है। इस बार इस मेगा इवेंट का फोकस न सिर्फ पुरानी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने पर होगा, बल्कि साथ ही सरकार की ओर से कई नई स्कीम्स और नीतियों को भी यहां पर लॉन्च किया जा सकता है, ताकि निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश किया जा सके।

नई योजनाओं पर होगा जोर

कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार (Yogi Government) के विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं और पिछले वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, गंगा एक्सप्रेस-वे, डिजिटल निवेश पोर्टल और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक निवेशकों और आगंतुकों को दिखाई जाएगी।

वहीं, पूरी संभावना है कि इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के मंच से सरकार नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष स्कीम्स को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही उद्यमियों के लिए इनोवेशन सपोर्ट, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं के विषय में भी घोषणा हो सकता है।

विदेशी निवेशकों तक पहुंचेगा संदेश

योगी सरकार (Yogi Government) ने भारतीय दूतावासों और विदेशी मिशनों से इस आयोजन को प्रमोट करने का अनुरोध किया है। इसके तहत होस्टेड बायर प्रोग्राम की जानकारी संबंधित देशों के प्रमुख खरीदारों, चैंबर्स और ट्रेड बॉडीज तक पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश और देश के अंदर भी व्यापक प्रचार किया जा रहा है। मेट्रो, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और टीवी चैनलों के जरिए कैंपेन चलाए जा रहे हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यूपी की लोककला और धरोहर का रंगारंग प्रदर्शन भी किए जाने की तैयारी है।

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी

आयोजन की महत्ता बढ़ाने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, एमएसएमई मंत्री जितन राम मांझी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं अन्य वीआईपी गेस्ट भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

आयोजन की रूपरेखा

सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विजिटर्स की मोबिलाइजेशन व्यवस्था आरडब्ल्यूए और संस्थानों के माध्यम से की जा रही है। प्रोटोकॉल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया है। किफायती भोजन की व्यवस्था, परिवहन और पार्किंग की योजना, ब्रांडिंग, आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ट्रैफिक आदि के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा ट्रैफिक और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Tags: Global UPInvest In UPMSME Development ProgramMSMEUPNew Schemes UPodopone district-one productUP Defence CorridorUP Government New PoliciesUP Growth StoryUP Heritage & Culture Showcasingup startupsUP Trade ShowUPITS-2025Uttar Pradesh International Trade Show 2025Yogi AdityanathYogi Adityanath government
Previous Post

डिजिटल पत्रकारिता को बताया सूचना क्रांति का सशक्त माध्यम : सीएम धामी

Next Post

योगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
GIDA has allocated a record 182 acres of land for 54 new units

योगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर

यह भी पढ़ें

guru randhawa

गुरु रंधावा को मशहूर रैपर बोहेमिया की वजह से मिली सफलता की सीढ़ी

29/08/2020
karan

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धर्मा प्रोडक्शन को भेजा समन, करण जोहर की बढ़ी मुश्किलें

26/12/2020
Lok Sabha Election

इस जिले के 50 हजार वोटर अंतिम बार डालेंगे वोट, यह है खास वजह

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version