• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थारू जनजाति के सशक्तिकरण पर योगी सरकार का फोकस

Writer D by Writer D
30/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Tharu Tribe

Tharu Tribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की थारू जनजाति (Tharu Tribe)  के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका सुधार के लिए ठोस कदम उठा रही है। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि वनवासी और विशेष जनजातियां मुख्यधारा से जुड़कर न केवल सामाजिक रूप से सशक्त हों बल्कि आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकें। इसी दिशा में प्रदेश के तीन जनपदों में थारू जनजाति (Tharu Tribe) के कुल 371 समूह गठित किए गए हैं। यही नहीं, प्रदेश सरकार ने इन समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विशेष योजना बनाई है। प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपए का रिवॉल्विंग फंड और 1.5 लाख रुपए का कम्युनिटी इंवेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) दिया गया है। इस वित्तीय सहयोग से समूहों को आत्मनिर्भर बनाने, छोटे उद्योगों की शुरुआत करने और आजीविका सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

लखीमपुर खीरी में थारू हस्तशिल्प कंपनी

थारू समुदाय (Tharu Community) की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच देने के लिए लखीमपुर खीरी के पलिया ब्लॉक में थारू हस्तशिल्प कंपनी की स्थापना की गई है। यह कंपनी FDRVC (Forest and Development Related Value Chain) के सहयोग से स्थापित हुई है। इसका उद्देश्य थारू शिल्पकारों की पारंपरिक कला को संगठित करना, उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उत्पादों को ब्रांडिंग व मार्केटिंग के जरिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

आजीविका सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

सरकार का मानना है कि थारू समुदाय (Tharu Community) के पास प्राकृतिक संसाधनों और हस्तशिल्प की गहरी परंपरा है। इनकी कला और उत्पाद बाजार में उच्च मांग रखते हैं। लेकिन अब तक यह समुदाय संगठित नहीं था, जिस कारण इन्हें उचित मूल्य और मंच नहीं मिल पाता था। नई पहल से न केवल स्थानीय शिल्पकारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उनकी आय में भी सतत वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) का विजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार यह कहते आए हैं कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। चाहे वह वनवासी हों, वंचित वर्ग हो या विशेष जनजातियां, सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। थारू जनजाति (Tharu Tribe) के लिए उठाए गए ये कदम इसी व्यापक सोच का हिस्सा हैं। सरकार का कहना है कि यह प्रयास थारू जनजाति के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। आगे चलकर अन्य विशेष जनजातियों और वनवासी समुदायों को भी इसी पैटर्न पर सशक्त बनाने की योजना है।

Tags: CIF Supportcm yogi adityanathFDRVCHandicraft PromotionLakhimpur KheriPalia BlockRevolving FundRural EconomySelf-Help GroupsSustainable DevelopmentTharu Handicraft CompanyTharu Tribe EmpowermentTribal LivelihoodUP Government Tribal Policywomen empowerment
Previous Post

गाजीपुर की 14 बहनों के नाम आया प्रधानमंत्री का पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी

Next Post

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

अब मऊ की पहचान माफिया से नहीं, महादेव से होगी: एके शर्मा

14/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्राम चौपाल कार्यक्रमों से होता ग्रामीण समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान: उप मुख्यमंत्री

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

विकास का मॉडल बन चुका है गोरखपुर: मुख्यमंत्री

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री

14/02/2026
Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
Next Post
UPITS

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025

यह भी पढ़ें

सीएम योगी cm yogi

श्मशान भूमि ‘राजघाट’ की बदली सूरत, दे रहा पर्यटन स्थलों को मात, देखें तस्वीरें

17/02/2021
Summer Outfit

गर्मियों में अपनी वार्डरोब को करें अपडेट, स्टाइलिश दिखने के लिए इन आउटफिट को करें शामिल

18/03/2025
Delhi assembly election

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में 5 को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version