• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान

Writer D by Writer D
10/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Paris Summit

Paris Summit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पेरिस में आयोजित ग्लोबल इनोवेशन समिट (Paris Summit) में योगी सरकार द्वारा लागू की गई जल और ठोस कचरा प्रबंधन की नीतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भरपूर सराहना मिली है। इस सम्मेलन में यूपी के “वन सिटी, वन ऑपरेटर” (Ine City One Operator) मॉडल को सीवर प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ माना गया। हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ मेला 2025 में योगी सरकार द्वारा अपनाई गई अत्याधुनिक जल प्रबंधन तकनीकों ने सभी का ध्यान खींचा। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को कुशल अपशिष्ट और जल प्रबंधन सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

तकनीकों का अनूठा संगम

पेरिस में आयोजित ग्लोबल इनोवेशन समिट (Paris Summit) में राज्य के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने योगी सरकार की उपलब्धियों को दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने यूपी सरकार की ओर से प्रस्तुति देते हुए बताया कि कैसे योगी सरकार के मार्गदर्शन में “वन सिटी, वन ऑपरेटर” मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जो अब सीवरेज प्रबंधन में एक आदर्श बन चुका है।

उन्होंने कहा, “महाकुंभ 2025 में लागू की गई तकनीकी पहल योगी सरकार की बड़े पैमाने पर टिकाऊ शहरी समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” महाकुंभ में मोबाइल फेकल स्लज और सेप्टेज मैनेजमेंट (एफएसएसएम) इकाइयों, सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी), जीआईएस-आधारित स्प्रिंकलर और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए इनोवेटिव जियोट्यूब तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इन तकनीकों ने न केवल मेले को स्वच्छ रखा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया।

25 देशों के प्रतिनिधियों ने की तारीफ

सुएज सम्मेलन में 25 देशों के 250 प्रतिनिधियों ने योगी सरकार के मॉडल की जमकर सराहना की। कई देशों ने यूपी के इस मॉडल को अपने क्षेत्रों में लागू करने की इच्छा जताई। यह योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तकनीक-संचालित शहरी बुनियादी ढांचे में बदलाव की कहानी को रेखांकित करता है।

भारत की बढ़ती ताकत

इस वैश्विक मंच पर यूपी की भागीदारी ने भारत के नवाचारों को उजागर किया। योगी सरकार के प्रयासों ने उत्तर प्रदेश को बड़े आयोजनों और शहरी आबादी के लिए जल संसाधन प्रबंधन में ज्ञान का नेतृत्वकर्ता बनाया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तुति के बाद कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें हुईं, जिसमें भविष्य के जल प्रबंधन प्रोजेक्ट्स पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं।

Tags: Paris Summit
Previous Post

इमरजेंसी ट्रामा फैसिलिटिज को और मजबूत करेगा COMET-25, 500 डॉक्टर्स करेंगे प्रतिभाग

Next Post

राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक जीवन रेखा है चार धाम यात्रा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का किया शिलान्यास

22/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

22/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

22/02/2026
CM Dhami
राजनीति

हिंदू समाज आज संगठित, जागृत और आत्मगौरव से भरपूर है – सीएम धामी

22/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने काशी की सफाई व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

22/02/2026
Next Post
CM Dhami

राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक जीवन रेखा है चार धाम यात्रा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

gajendra singh shekhawat

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव मिले

20/08/2020
Mahakumbh

महाकुम्भ की वेबसाइट पर आए 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा यूजर्स

06/01/2025
blackmarketing of remediver injection

250 रेमिडिसिवर इंजेक्शन के STF ने तीन को धर दबोचा

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version