• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किडनी, लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण कार्य को गति दे रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
03/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आम नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं व गुणवत्तापूर्ण निदान उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) ने राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य चिकित्सा भवन के छठे व सातवें तल पर किडनी, लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण किए जाने के फैसले को स्वीकृति दे दी है। उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी 2023 को इस मद में प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया और अब सीएम योगी की मंशा के अनुरूप इस मद में वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

इस मद में कुल 18.22 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से योगी सरकार (Yogi Government) ने पहली किस्त के रूप में 4.55 करोड़ रुपए जारी करने का आदेश दे दिया है। स्पष्ट है कि इससे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मुख्य चिकित्सा भवन के छठे व सातवें तल पर बनने वाले किडनी, लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। इसके पूरा होने से न केवल लखनऊ बल्कि आस-पास क्षेत्रों से यहां इलाज कराने आने वाले रोगियों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, इटावा के सैफई में 300 बेडेड छात्रावास निर्माण कार्य के लिए बकाया 5 प्रतिशत की धनराशि अवमुक्त किए जाने को भी सीएम योगी की मंशा के अनुरूप स्वीकृति दे दी गई है।

अवमुक्त राशि में जीएसटी की धनराशि भी है सम्मिलित

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य चिकित्सा भवन के छठे व सातवें तल पर किडनी, लीवर व बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर के निर्माण के लिए जारी पहली किस्त में 18 प्रतिशत जीएसटी की धनराशि भी शामिल है। सभी निर्माण कार्य डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक की देखरेख में प्रदेश सरकार की नियमावली और कार्ययोजना के अंतर्गत किए जाएंगे।

सैफई में 300 बेडेड पुरुष छात्रावास निर्माण कार्य को भी मिलेगी गति

इटावा के सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 28.28 करोड़ रुपए की लागत से जो 300 बेड्स वाले छात्रावास का निर्माण हो रहा है उस कार्य को भी अब गति मिलेगी। दरअसल, इस मद में 5 प्रतिशत यानी 1.41 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृति बकाया थी। ऐसे में, राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों को गति देने के लिए 41.42 लाख रुपए की किस्त को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।

चिंता मत करिए, सबकी समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

यह निर्माण कार्य भी उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुल सचिव के देखरेख में प्रदेश सरकार की नियमावली और कार्ययोजना के अंतर्गत किए जाएंगे और स्वीकृत की गई धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। किसी प्रकार के व्यय परिवर्तन और अन्य कार्यों में धनराशि खर्च किए जाने को अनियमित्ता मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों के क्वॉलिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी भी कुल सचिव को ही सौंपी गई है।

Tags: bone marrow transplantation centercm yogiDr. Ram Manohar Lohia HospitalHealth Serviceskidney transplantation centerYogi News
Previous Post

खत्म हुआ परिणीति-राघव की शादी का इंतजार, फाइनल हो गई विवाह की डेट

Next Post

पूर्व डिप्टी सीएम को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi heard the problems in Janta Darshan
Main Slider

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Lucknow Encounter
Main Slider

तीन साल की मासूम से रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

06/06/2025
Farmers
उत्तर प्रदेश

‘लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद

05/06/2025
Mobile Veterinary
उत्तर प्रदेश

सारस और अन्य घायल वन्य जीवों के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की स्वीकृति

05/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिले की एक नदी को करें पुनर्जीवित : मुख्यमंत्री

05/06/2025
Next Post
Dinesh Sharma

पूर्व डिप्टी सीएम को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी

यह भी पढ़ें

Funeral

बुजुर्ग का मुस्लिम और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार, वजह कर देगी हैरान

12/08/2024
kanwariyas

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

22/03/2022
Dead Body

पेड़ पर लटका मिला भीम आर्मी के कार्यकर्ता का शव

21/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version