• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ देने में याेगी सरकार का कोई सानी नहीं

Writer D by Writer D
21/02/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर केंद्र सरकार की आठ योजनाओं को जमीन पर उतारने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को योगी सरकार (Yogi Government) ने जमीन पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि सही नीतियों और मजबूत इच्छाशक्ति से बदलाव संभव है। उत्तर प्रदेश आज केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में बताया कि उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार की आठ प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन शामिल हैं।

जन धन योजना में रिकॉर्ड खाता खुलवाने वाला पहला राज्य बना यूपी

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ 57 लाख से बैंक खाते खोले गए हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। इस योजना ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और उनके वित्तीय समावेशन को सुनिश्चित किया। इस योजना का ही असर है कि आज गरीबों के क्रय-विक्रय और जमा करने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यूपी ने प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा है। यह योजना वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई थी, जिससे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बड़ा लाभ पहुंचा है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ 80 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। सुरक्षा बीमा योजना मात्र 12 रुपये प्रति वर्ष और जीवन ज्योति बीमा योजना मात्र 330 रुपये प्रति वर्ष में बीमा सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिली है।

मुद्रा योजना में उत्तर प्रदेश की जबरदस्त सफलता

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट भाषण में बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1.85 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों को ऋण वितरित किए गए हैं, जिससे प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। खासतौर पर महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों को इस योजना का बड़ा लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 56.50 लाख से अधिक परिवारों को योजना का लाभ दिया गया है, जिससे गरीब परिवारों को सिर पर छत का सपना साकार हुआ। योगी सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाकर गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: सीएम योगी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 85 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आई।

इसी तरह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सबसे अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाकर 12.45 करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

… काम हमें ही करने दीजिए ना, आतिशी पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार

Next Post

त्रिवेणी के अमृत जल से स्नान कर पुण्य के भागीदार बने प्रदेश की जेलों में बंद कैदी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Prisoners in Prayagraj took bath in Triveni water

त्रिवेणी के अमृत जल से स्नान कर पुण्य के भागीदार बने प्रदेश की जेलों में बंद कैदी

यह भी पढ़ें

harish rawat

 हरीश रावत ने अग्निपथ योजना के विरोध में पदयात्रा का किया आगाज

29/06/2022
monalisa

मोनालिसा के फैन्स के लिए गुड न्यूज

06/12/2020
Kush

पितृपक्ष में कुश का सर्वाधिक महत्व होता है, जानें पितरों के तर्पण में इसका उपयोग

03/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version