• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संस्कृति उत्सव से प्रदेश के उदीयमान प्रतिभाओं को तलाशेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
31/12/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Sanskriti Utsav

Sanskriti Utsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। कला और संगीत के क्षेत्र में समृद्ध उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश के स्थापना दिवस (उत्तर प्रदेश दिवस) के उपलक्ष्य में संस्कृति उत्सव (Sanskriti Utsav) का आयोजन करने जा रही है। इस उत्सव का उद्देश्य कला व संगीत से जुड़ी उदीयमान प्रतिभाओं को तलाशना और मंच देकर उनकी प्रतिभा को सबके सामने लाना है। प्रतिभाओं को तलाशने और उचित मंच देने के लिए संस्कृति उत्सव के तहत तहसील से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन 2 से 24 जनवरी के मध्य होगा। आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध बनाने तथा लोककला को देश सहित दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाने के लिये प्रदेश में 2 जनवरी से 26 जनवरी, 2025 तक ‘संस्कृति उत्सव 2024-25’ (Sanskriti Utsav) का आयोजन किया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश पर्व: हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ थीमलाइन से आयोजित किये जा रहे संस्कृति उत्सव में गांव, विकास खंड, तहसील, जनपद, मंडल सहित राज्य स्तर पर लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलेगा। संस्कृति विभाग द्वारा इस उत्सव का आयोजन प्रदेश भर में कराया जाएगा, जिसमें कई प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य रूप से शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय, लोक नाट्य व लोक संगीत जैसी सांस्कृतिक विधाओं को संरक्षित और संवर्धित करने तथा भावी पीढ़ी को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में किया जाएगा।

संस्कृति उत्सव (Sanskriti Utsav) के संबंध में प्रदेश के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक इस आयोजन में ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत को भी प्रमुखता दी जाएगी। सभी स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता कलाकारों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

“कार्यक्रम और उनकी तारीख*

2 से 5 जनवरी 2025 के बीच तहसील मुख्यालय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत, विकास खंड और तहसील स्तर के कलाकार भाग लेंगे। इसके बाद 7 और 8 जनवरी, 2025 के बीच जनपद मुख्यालयों पर होने वाली प्रतियोगिता में तहसील स्तर के चयनित कलाकार भाग लेंगे। मंडलीय मुख्यालय स्तर पर 10 से 12 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें जनपद स्तर पर चयनित कलाकार प्रतिभाग करेंगे। 18 से 20 जनवरी तक मंडल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। लखनऊ में हुई प्रतियोगिता के विजयी कलाकारों का 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास होगा और 24 से जनवरी को उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति होगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

इन विधाओं की होंगी प्रतियोगिताएं

संस्कृति उत्सव (Sanskriti Utsav) आयोजन के अंतर्गत शास्त्रीय गायन में ख्याल, ध्रुपद, उप-शास्त्रीय गायन में ठुमरी, दादरा, चैती, चैता, झूला, होरी, टप्पा, लोक गायन में कजरी, चैती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली, सुगम संगीत में गीत, गजल, भजन और देशभक्ति गीत की स्पर्धाएं होंगी। वादन में बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम, सितार, वॉयलिन, गिटार, सारंगी, वीणा, तबला, पखावज, मृदंगम, घटम तथा जनजातीय व लोक वाद्ययंत्र के डफला, नगाड़ा, ढोल ताशा, ढोलक, नाल, चिमटा, हुड़का, सिंघा से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, नृत्य में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम व अन्य शास्त्रीय नृत्यों से जुड़ी प्रतियोगिताएँ होंगी।

इसी प्रकार, लोकनृत्य में धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट तथा लोकनाट्य में नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़ नाटक आदि की प्रतियोगिताएं होंगी।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

सीएम योगी की अगुवाई में गरीबी मुक्त प्रदेश की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

Next Post

सनातन धर्म की अलख जगाने प्रयागराज महाकुम्भ आ रही है पवित्र छड़ी यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

Fertilizer
उत्तर प्रदेश

यूपी में 5.95 लाख मी. टन यूरिया, 3.9 लाख मी. टन डीएपी उपलब्ध

22/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

ई-बस खरीद में ‘मेड इन यूपी’ को प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

22/08/2025
Yogi government has a sharp eye on cyber criminals
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के नेतृत्व में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए लगातार उठाये जा रहे ठोस कदम

22/08/2025
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती आईजीआरएस संतुष्ट फीडबैक में सबसे आगे

22/08/2025
Footwear-Leather Industry
उत्तर प्रदेश

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में चमकेगा फुटवियर-लेदर उद्योग

22/08/2025
Next Post
Maha Kumbh

सनातन धर्म की अलख जगाने प्रयागराज महाकुम्भ आ रही है पवित्र छड़ी यात्रा

यह भी पढ़ें

arrested

मुठभेड़ में सरगना को लगी गोली, पांच गौ तस्कर गिरफ्तार

25/01/2023
lockdown extended

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लॉकडाउन लगाया गया, इन जगहों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

29/03/2021
AKISCC

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को सुझाव किसानों की नैतिक जीत : एआईकेएससीसी

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version