• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने वैक्सीनेशन बूथ का किया निरीक्षण, यूपी के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
16/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) लगातार जारी है और इसी बीच अब आज 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ (Vacination Booth) , 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ की सुविधा का निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक हम प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हज़ार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज़ दे चुके हैं।

बच्चों से मिलते सीएम योगी

इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। सर्वाधिक टेस्ट, वैक्सीन देने वाला राज्य वर्तमान में यूपी है।

देशभर में शुरू हुआ 12-14 साल तक के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन

प्रदेश में 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए बुधवार से टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 200 बूथों पर कार्बेवैक्स वैक्सीन लॉन्च की जा रही है। इस संबंध में मंगलवार को सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

12-14 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर लखनऊ में.. https://t.co/F6JQzxRYdN

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 16, 2022

प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इन्हें पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। इसका ब्योरा कोविन पोर्टल पर भी रहेगा। इसी तरह अन्य उम्र समूह का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि वैक्सीन जिलों में पहुंच गई है। होली के बाद स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

CM योगी ने वैक्सीनेशन सेन्टर का किया निरीक्षण, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों से की बातचीत

60 से अधिक उम्र वालों को प्रिकॉशन डोज

प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के करीब एक करोड़ 87 लाख लोगों को पहली और करीब डेढ़ करोड़ को दूसरी डोज दी जा चुकी है। ऐसे में जिन लोगों के दूसरी डोज का समय नौ माह हो चुका है उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। प्रिकॉशन डोज उसी कंपनी की दी जाएगी, जिसके दोनों डोज पहले दिए जा चुके हैं।

Tags: civil hospital lucknowcorbewaxcorbewax in upCorona vaccinationcowin appLucknow Newsvaccination in upYogi News
Previous Post

IPL 2022: MNS कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस में की तोड़फोड़, जानें पूरा मामला

Next Post

ईशान और अनन्या के रिश्ते पर मीरा राजपूत ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Ishaan and Ananya

ईशान और अनन्या के रिश्ते पर मीरा राजपूत ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

कोमल और निखरी रंगत पाने के लिए शहद के फेस मास्क का करें इस्तेमाल

14/07/2021
AK Sharma started mobile app -'Bhai'

अब नगर विकास मंत्री से संवाद करना होगा आसान, डाउनलोड करें मोबाइल ऐप ‘Bhai’

17/04/2024
Yogi

भारत की ताकत यहां की 135 करोड़ की जनता है : सीएम योगी

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version