• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बनेगा इंडिया का सुपर पॉवर, शिक्षा, श्रम और स्किल बनेंगे मजबूत आधार

Writer D by Writer D
30/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाना योगी सरकार (Yogi Government) का सबसे बड़ा लक्ष्य है। यूपी को देश का सुपर पॉवर स्टेट बनाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसके लिए शिक्षा, श्रम और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये हैं।

योगी सरकार (Yogi Government) जहां कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पहले ही मॉडल स्थापित कर चुकी है, वहीं कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पर्यटन सेक्टर में भी सरकार ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब सरकार का पूरा जोर शिक्षा, श्रम और स्किल डेवलपमेंट को लेकर अगले पांच साल में मिशन मोड में कार्य करने पर है।

प्रदेश में बनेंगे शिक्षा के स्पेशल जोन और 5 हजार मॉडल स्कूल

योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश में शिक्षा को लेकर कम से कम पांच स्पेशल जोन बनाने की तैयारी में हैं। हाल ही में वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लेकर अधिकारियों की टीम द्वारा दिये गये प्रेजेंटशन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा के स्पेशल जोन का निर्माण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर में 500 एकड़ क्षेत्र में विशेष शिक्षा क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अन्य शहरों की सूची तैयार हो रही है। वहीं अगले 5 वर्षों में प्रदेश में 5000 मॉडल स्कूल विकसित किये जाने को लेकर भी सरकार संजीदा है। इसके अलावा निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रदेश में प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि फरवरी 2023 में निजी विश्वविद्यालयों के लिए शिक्षा कॉन्क्लेव आयोजित किया जा चुका है।

दो करोड़ युवाओं का होगा स्किल डेवलपमेंट

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (GIS-2023) के बाद प्रदेश में 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विभिन्न सेक्टर्स में मिले निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतरते ही राज्य में रोजगार के लिए विभिन्न सेक्टर में कौशल की डिमांड बढ़ना तय है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अगले पांच साल में दो करोड़ युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में उपयुक्त मैन पॉवर के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

सरकार का आने वाले पांच सालों में पीपीपी मोड पर प्रदेश के 305 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड करने का लक्ष्य है। इसके अलावा 8 प्रमुख क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने को लेकर भी योगी सरकार गंभीर है।

Tags: Lucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

‘सीएम योगी कर रहे थे मेरे मरने का इंतजार, पर मैं …’: चंद्रशेखर

Next Post

मॉनसून में बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Next Post
CM Yogi

मॉनसून में बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार

यह भी पढ़ें

pm modi

घोर परिवारवादी नहीं चाहते कि गरीब को गरीबी से मुक्ति मिले : पीएम मोदी

23/02/2022

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

26/10/2021
Dr AK Srivastava

बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाले डॉ एके श्रीवास्तव को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया सम्मानित

08/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version