• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहर की जनता को पसंद आयी ट्रिपल इंजन की सरकार

Writer D by Writer D
13/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 24 अप्रैल 2023 को नगरीय निकाय (Nikay Chunav) के लिए चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एक जनसभा आयोजित थी। उसमें उन्होंने एक पंचलाइन बोली थी। पंचलाइन यह थी, “नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी सब चंगा”। उनके संबोधन का यह हिस्सा खूब हिट रहा। इसका निहितार्थ वह सुशासन है जिसमें अपने पहले कार्यकाल से ही अपराधियों, माफिया एवं भ्रष्टाचारियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्धता रही। यह प्रतिबद्धता प्रदेश सरकार के ऐक्शन में दिखती भी है।

कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे को जनता का भरपूर समर्थन

नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री (CM Yogi) जहां भी गये स्थानीयता को जोड़ते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास को ही केंद्र में रखा। मसलन कानपुर में कहा कि पहले यहां कट्टा बनता था, अब डिफेन्स कॉरिडोर में सेना के लिए अत्याधुनिक हथियार बनेंगे। गोरखपुर में माफिया के जमाने की गैंगवार की ओर इशारा किया तो हरदम की तरह आजमगढ़ में बताया किस तरह यहां के दुर्दांत अपराधियों की वजह से यहां के युवाओं के लिए देश में पहचान का संकट खड़ा हो गया।

आज नगर निकाय के नतीजों के जरिए शहरी और शहर बनने की ओर अग्रसर करोड़ों लोगों ने इस बात की तस्दीक कर दी कि उनको योगी का सुशासन पसंद है। क्योंकि यह शहर के विकास की बुनियादी शर्तों में से एक है।

एक बार फिर सफल कप्तान साबित हुए योगी (Yogi)

अगर प्रचार के लिहाज से देखा जाय तो यह योगी की सफलतम कप्तान जैसी पारी रही। चुनाव की घोषणा होते ही वह पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतर गये। सरकार के उनके अन्य सहयोगियों एवं संगठन ने भी ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पर हर खेल की तरह जीत-हार का श्रेय कप्तान को ही जाता है।

योगी (Yogi) ने की कुल 50 जनसभाएं

इस लिहाज से देखें तो दो चरणों में संपन्न इस चुनाव में योगी ने कुल 50 जनसभाएं और सम्मेलन किये। वह भी तब जब पिछले चुनाव में 16 नगर निगमों में से 14 पर भाजपा के मेयर जीते थे। बीच में अगर तीन दिन कर्नाटक के चुनाव में व्यस्तता नहीं होती तो इनकी संख्या और अधिक होती।

विपक्ष शुरू से ही बैकफुट पर

इसकी तुलना विपक्ष से करेंगे तो यही लगेगा कि उसने अपनी हार सुनिश्चित मानकर पहले ही भाजपा को वाकओवर दे दिया था।
कांग्रेस तो कर्नाटक के चुनावों में ही व्यस्त रही। उनका कोई बड़ा नेता यहां मैदान में उतरा ही नहीं। बसपा ने उम्मीदवारों से समन्वय की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय समनयकों पर छोड़ दी थी। सपा के मुखिया अखिलेश यादव निकले जरूर पर योगी के मुकाबले यह चुनाव प्रचार कम रस्मअदायगी अधिक थी।

Nikay Chunav Result: आजम के गढ़ में सपा को झटका, अपना दल आगे

कुल मिलाकर वह प्रचार के बाबत महज 7 नगर निगमों गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर अलीगढ़ एवं मेरठ में गये। शहरी निकायों में उनका दौरा कन्नौज और औरैया तक ही सीमित रहा। नतीजन भाजपा ने नगर निगमों के प्रतिष्ठा परक चुनावों में क्लीन स्विप किया। सब (17) पर भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवारों की जीत हुई।

Tags: Lucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023nikay chunav result
Previous Post

यूपी पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 2430 पदों पर करें अप्लाई

Next Post

जनता हुई खफा तो ‘शून्य’ में पहुंची सपा

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSC
Main Slider

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

06/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
pm modi
Main Slider

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तर प्रदेश

गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

06/03/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

जनता हुई खफा तो 'शून्य' में पहुंची सपा

यह भी पढ़ें

atm accused

एटीम काटकर 28 लाख की चोरी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

27/09/2021
Mauni Amavasya

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय

02/02/2024
fraudster arrested

स्काउट गाइड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version