• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 लाख की रिवॉल्वर के मालिक है योगी, जानिए 5 साल में कितनी बढ़ी CM की संपत्ति

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोरखपुर शहर से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान फाइल किए गए एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है।

इसमें उन्होंने बताया है कि उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सीएम योगी ने ये भी बताया है कि उनके ऊपर एक भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपये की संपत्ति है। इसमें 1 लाख रुपये नकद है। इससे पहले 2017 में जब योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद का चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपनी संपत्ति 95.98 लाख रुपये बताई थी। 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 60 लाख रुपये बढ़ गई है।

किस-किस चीज के मालिक हैं योगी आदित्यनाथ?

– सीएम योगी के दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर की 6 जगहों पर अलग-अलग बैंकों में 11 अकाउंट्स हैं। इन अकाउंट्स में 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा जमा हैं।

– सीएम योगी के पास जमीन या घर नहीं है। लेकिन उनके पास नेशनल सेविंग स्कीम्स और बीमा पॉलिसियों के जरिए 37.57 लाख रुपये हैं।

– योगी आदित्यनाथ के पास 49 हजार रुपये के सोने के कुंडल हैं। इनका वजन 20 ग्राम है।  साथ ही योगी सोने की चेन में रुद्राक्ष माला पहनते हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है। इस चेन का वजन 10 ग्राम है।

– सीएम योगी के पास 12 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन भी है। पिछली बार योगी ने अपने पास दो कार होने की बात बताई थी, लेकिन इस बार उनके पास एक भी कार नहीं है।

सीएम योगी ने गोरखपुर विधानसभा सीट से किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

– योगी अपने पास हथियार भी रखते हैं। उनके पास 1 लाख रुपये की रिवॉल्वर और 80 हजार रुपये की राइफल है।

पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे योगी

– योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 5 जून 1972 को जन्मे योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला चुनाव 26 साल की उम्र में लड़ा था।

– योगी ने 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार 5 बार सांसद चुनकर आए।

मैं अपने शहर से नामांकन करूंगा : सीएम योगी

– 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दिया।  इसके बाद वो विधान परिषद के सदस्य चुने गए।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा चुनाव
Previous Post

चारों ओर से घिरे IS सरगना ने खुद को बम से उड़ाया, बाइडेन ने लाइव देखा सेना का ऑपरेशन

Next Post

सपा, बसपा ने बाटों सत्ता प्राप्त करो और लूटो की राजनीती ही की : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Keshav Maurya

सपा, बसपा ने बाटों सत्ता प्राप्त करो और लूटो की राजनीती ही की : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

सीएसआईआर-एरोमा मिशन CSIR-Aroma Mission

सीएसआईआर-एरोमा मिशन के अंतर्गत महिलाओं ने सीखी आत्मनिर्भर बनने की कला

10/02/2021
सुरेश रैना Suresh Raina

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल से बाहर, जानें क्या है मामला?

29/08/2020
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version