• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ में बोले सीएम योग- विकास हम कराएंगे, आप निरहुआ को जिताओ

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
yogi

cm yogi in azamgarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आजगढ़ लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आजमगढ़ ने दो-दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना सांसद चुना, उसे उनसे धोखा ही मिला। उन पूर्व मुख्यमंत्रियों की आजमगढ़ और प्रदेश का विकास करने में रुचि नहीं थी, वह स्वयं का विकास करते थे। निरहुआ को जिताओगे तो गोरखपुर और काशी की तरह विकास होगा। इतना ही नहीं, सपा-बसपा सरकारों में आजमगढ़ को आतंकवादियों का गढ़ बना दिया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने कहा कि इस चुनाव में हमें तय करना है कि हम आजमगढ़ को कहां ले जाने वाले हैं। आजमगढ़ ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। पहचान का संकट भी खड़ा हो गया। याद कीजिए जब सपा सरकार प्रदेश में थी तब यहां के लोगों को किराए पर घर भी नहीं मिलता था। आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया गया था। बसपा सरकार में भी आजमगढ़ का यही हाल रहा।

जनपद आजमगढ़ के चक्रपानपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा में… https://t.co/P0sIvABuxf

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2022

भाजपा की सरकार में आजमगढ़ का विकास हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी का अद्भुत विकास हो रहा है। विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ। गोरखपुर की जनता ने हमे सांसद बनाया। गोरखपुर का विकास आज देख सकते हैं। निरहुआ को सांसद बनाएंगे तो आजमगढ़ की तस्वीर बदल जाएगी। जिन्हें आपने सांसद बनाया था, वह बीच मझधार में छोड़ कर चले गए। अखिलेश यादव ने यहां के दलित युवा को अपमानित किया है। पहले पार्टी में शामिल किया। टिकट देने का वादा किया और बाद में किसी और को टिकट दे दिया। वह (सपाई) आजमगढ़ से लेकर यहां के कार्यकर्ताओं, अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किये हैं।

स्वतंत्र देव का तंज, कहा- आजमगढ़ में सपा को एक यादव नहीं मिला

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ को जोड़ दिया गया है। आजमगढ़ के लोग अब मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंच सकते हैं। हमारी सरकार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। अभी तो हम लोग बलिया को जोड़ने के लिए भी बड़ी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। आजमगढ़ में एयरपोर्ट नहीं था। एयरपोर्ट शुरू किया गया है। जल्द ही वायु सेवा भी प्रारम्भ करने जा रहे हैं। आजमगढ़ के युवाओं को डिग्री लेने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बना रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने इस विवि का शिलान्यास किया है। यहां के युवा अपने जिले में ही डिग्री पाएंगे और नौकरी भी यहीं मिलेगी। औद्योगिक क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा। उन्हें दिल्ली, मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।

जनता से रूबरू योगी  (CM Yogi) ने सवाल किया कि कोरोना के दौरान यहां के सांसद आए थे क्या ? वह नहीं आए। कोरोना के दौरान मै आजमगढ़ दो बार आया। उन्होंने खुद टीका नहीं लगवाया। संकट के दौर में वह आपका साथ देने नहीं आए। उलटे लोगों को भड़का रहे थे कि बीजेपी का वैक्सीन हैं, लगवाना नहीं। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आमगढ़ के 35 लाख लोग महीने में दो बार निशुल्क राशन मिल रहा है।

मायावती की सरकार को नसीहत, अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर पुनर्विचार करे

योगी  (CM Yogi) ने कहा कि मैने सोचा था कि राम दर्शन यादव की तरह किसी साधारण कार्यकर्ता को सपा चुनाव मैदान में उतारेगी। सपा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने एक बार फिर सैफई परिवार को ही आगे किया। सपा से धर्मेन्द्र यादव को टिकट दिया गया है। वह परिवारवाद से आगे सोच नहीं सकते। उन्हें प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है। जो लोग गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार उनके साथ कोई रियायत नहीं करेगी। इसीलिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला है। मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों से माइक उतारने और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक का भी जिक्र किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, संजय राय, सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, संगीता यादव, नीरज सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: azamgarh loksabha by-electionazamgarh newsElection 2022Election newsup news
Previous Post

स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग

Next Post

टनल का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

12/02/2026
UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Encounter
उत्तर प्रदेश

50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

12/02/2026
Shri Siddhivinayak Hotel
Main Slider

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

12/02/2026
The Mummy 4
Main Slider

इस दिन थिएटर्स में आएगी ‘द ममी 4’, एक्शन-एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी के लिए फैंस बेकरार

12/02/2026
Next Post
pm modi

टनल का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का संदेश

यह भी पढ़ें

Share Market

टूटा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, शेयर बाजार में 11 लाख करोड़ स्वाहा

28/02/2025
alia bhatt

जयदीप अहलावत ने आलिया भट्ट के ‘नेपोटिज्म प्रोडक्ट’ होने पर दिया रिएक्शन

29/10/2020
suicide

नर्स ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, शव के पास मिला खाली इंजेक्शन व सुईं

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version