Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी बोर्ड के छात्रों की अब दूरदर्शन पर लगेगी क्लास

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या

 

लखनऊ। यूपी में कोरोना वायरस महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण यूपी अभी स्कूलों का खुलना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि यूपी देश का पांचवां सबसे अधिक कोविड प्रभावित राज्य बन गया है।

इसी बीच अब योगी सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में आज से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं दूरदर्शन यूपी और स्वयं प्रभा चैनल-22 पर संचालित होंगी। कक्षा 9वीं और 11वीं की कक्षाएं स्वयं प्रभा चैनल-22 पर दोपहर 11बजे-1 बजे होंगी। इनका पुनः प्रसारण शाम 04 :30 बजे से 06: 30 बजे तक होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दूरदर्शन, उत्तर प्रदेश पर दोपहर 1 बजे से 6:30 बजे तक होंगी।

सरकार के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीवी के माध्यम से शैक्षणिक प्रसारण देखने हेतु उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करें। आगे कहा गया है यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त कार्यक्रम समस्त अध्यापकों द्वारा भी देखे जाएं।

ताकि विद्यार्थियों के प्रसारित पाठ के विषय में उत्पन्न जिज्ञासाओं समाधान whatsApp और फोन के माध्यम से करने की सुविधा रहे। सरकार ने इस निर्देश की कॉपी स्कूल ग्रुपों में भी शेयर करने का प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों आदेश दिया है।

Exit mobile version