Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ओलंपिक खिलाड़ियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोल्डन बॉय को मिलेंगे 2 करोड़

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। ओलंपिक में हर पदक जीतने वाले खिलाड़ी को यूपी सरकार एक करोड़ से लेकर 2 करोड़ तक का कैश इनाम देगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि स्वर्ण पदक पाने वालों को 2 करोड़, रजत रजत पदक पाने वालों को 1:50 करोड़ और कांस्य जीतने वाले खिलाड़ी को सरकार एक करोड़ रुपए देगी।

ACS अवस्थी ने बताया कि महिला हॉकी टीम के हर सदस्य को 50-50 लाख रुपए दिये जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत की ओर से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स को 2 करोड़, रजत पदक प्राप्त करने वाले एथलीट को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा।

पुरुष हॉकी टीम के 19 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए 

इनके अतिरिक्त कांस्य पदक विजेता पुरूष हॉकी टीम के कुल 19 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। साथ ही टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रूपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रूपये की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। वाराणसी जनपद के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को 25 लाख रूपय की अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। इनके अतिरिक्त ओलंपिक में चतुर्थ स्थान पर रहने वाले महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये की धनराशि दी जायेगी।

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख

टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रूपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। कुश्ती खेल के लिए दीपक पुनिया को 50 लाख रूपये, गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक को 50 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इनके अलावा उत्तर प्रदेश से आलंपिक में प्रतिभाग करने वाले 08 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रूपये देकर सम्मानित किया जायेगा।

Exit mobile version