Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर योगी देंगे राष्ट्रपति और पीएम को एक जिला एक उत्पाद का गिफ्ट बास्केट

योगी की गिफ्ट बास्केट

योगी की गिफ्ट बास्केट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से शुरू हुये एक जिला एक उत्पाद की सफलता अब सामने दिखाई दे रही है और इसीलिये वे इस दीपावली पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्रियों समेत कुछ अन्य लोगों को एक जिला एक उत्पाद का गिफ्ट बास्केट देंगे ।

दीपावली के उपहार के लिये गिफ्ट बास्केट तैयार कराये जा रहे हैं। इसमें पूजा के लिये टेराकोटा शिल्प की गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति और दीये हैं।

दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, वाहनों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित

बास्केट में पुरूषों के लिये लखनऊ के चिकन का कुर्ता तो महिलाओं के लिये बनारसी साड़ी रखी गई है । इसके अलावा सिद्धार्थनगर की विशेषता काला नमक चावल है जो अपनी खूशबू के लिये पूरी दुनियां में मशहूर है ।

कन्नौज का ईत्र और आजमगढ़ का ब्लैक पॉटरी का फूलदान बास्केट की शोभा बढ रहा है । प्रतापगढ़ का आंवला और सहारनपुर का पेन स्टैंड भी बास्केट की खासियत है ।

जौनपुर: बारी नाथ मठ के महंत योगी देव नाथ का निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

उद्योग और उद्यम केंद्र के उपायुक्त राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक जिला एक उत्पाद की ब्राडिंग में इससे कामयाबी मिलेगी ।

Exit mobile version