Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगिनी एकादशी पर बन रहे है बेहद शुभ योग, नोट करें व्रत पारण का समय

Yogini Ekadashi

Yogini Ekadashi

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल योगिनी एकादशी 2 जुलाई को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से भक्त के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही भक्त को मनोवांछित फल भी मिलता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) की तिथि पर दुर्लभ त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) व्रत पारण

ज्योतिषियों के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 1 जुलाई को सुबह 10.26 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 2 जुलाई को सुबह 8.42 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 2 जुलाई को एकादशी (Yogini Ekadashi) व्रत रखा जाएगा। वहीं, 3 जुलाई को पारण का समय प्रातः 05:28 बजे से प्रातः 07:10 बजे तक है। इस दौरान पूजा करके व्रत खोला जा सकता है।

धृति योग

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सुबह 11 बजकर 47 मिनट तक धृति योग बन रहा है।

दुर्लभ त्रिपुष्कर योग

इस दिन दुर्लभ त्रिपुष्कर योग सुबह 08 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 3 जुलाई की सुबह 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग

2 जुलाई की सुबह 5.27 बजे से 3 जुलाई को 04.00 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

शिववास

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) पर शिववास योग भी बनने जा रहा है। इस दिन भगवान शिव सुबह 8.42 बजे तक कैलाश पर रहेंगे। इसके बाद वे नंदी पर सवार होंगे। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से शुभ फल मिलते हैं।

इस दिन बालव, कौलव और तैतिल करण योग का भी निर्माण हो रहा है। इनमें सबसे पहले बालव करण बन रहा है। फिर कौलव करण का योग है। निशा काल में तैतिल करण योग बन रहा है।

Exit mobile version