Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में अब कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा

cm yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोई कैराना या कांधला नहीं बनने पाएगा। कुत्सित राजनीति की भेंट चढ़े मुजफ्फरनगर की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इन जगहों पर क्या हुआ था, किसकी वजह से हुआ था, यह सबको पता है।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित भाजपा के बूथ, मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों से ऑनलाइन मुखातिब थे। योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको पता है। इनकी हरकतों के साथ पश्चिमी यूपी को एक बार फिर सांप्रदायिकता और जातीयता की आग में झोंकना चाहते हैं। इनके रग-रग में दंगा बसा है। इनके मंसूबों को कतई कामयाब नहीं होने देंगे। एक-एक कर सबकी पहचान हो रही है। कार्रवाई भी होगी। अब यूपी में कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा।

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका भरोसा हमारे लिए सिर्फ नारा नहीं संकल्प है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उनके पाने की एक मात्र शर्त पात्रता ही रही है। हमने पूरी पारदर्शिता से बिना भेदभाव के इनका लाभ सबको दिया। पहले की सरकारों में इसके लिए जाति, धर्म, मजहब और क्षेत्र होता था। हर व्यक्ति जो शांति और विकास चाहता है वह भाजपा को भी चाहता है। आप उस तक पहुंचेंगे तो वह आपको छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं।

यूपी विधानसभा उपचुनाव : 9 अक्तूबर से नामांकन शुरू, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

योगी ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर को विकास की बुलंदी पर ले जाना चाहता थे। वे पार्टी, संगठन और क्षेत्र के लिए समर्पित थे। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है। सबसे बड़ा लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर से होकर गुजरेगा। एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट आपके बाजू में बन रहा है। ग्रेटर नोएडा में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इन सबका लाभ बुलंदशहर को भी मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा और नेतृत्व बेमिसाल है। सपना भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने का रहा है। उनके सपनों को पूरा करना हम सबका फर्ज है।

Exit mobile version