• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप भी इन चुकंदर फेसपैक से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीटरूट यानी चुकंदर सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। यह नैचुरल तरीके से स्किन को निखार देने के साथ-साथ कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से निजात दिलाता है। जानिए आप चुकंदर को कैसे इस्तेमाल करके पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन।

ट्राई स्किन के लिए

चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट के तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कच्चा दूध, 2-3 बूंद बादाम का तेल या नारियल का तेल और 2 चम्मच चुकंदर का रस लेकर ठीक से मिलाएं। अब इसे धीरे से अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें और इसे 10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद साफ पानी धो लें।

स्किन में निखार के लिए

अगर आप स्किन में निखार चाहते हैं तो 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी का इस्तेमाल कर इसे धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका यूज करें।

टैनिंग के लिए

सूरज के लगातार संपर्क में रहने से हमारी स्किन टैन हो जाती हैं। इसके साथ ही स्किन रूखी हो जाती है। ऐसे में चुकंदर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में चुकंदर का रस 1 चम्मच, खट्टा क्रीम 1 चम्मच लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब चेहरे और हाथ-पैरों में इस फेसपैक को लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और इसे करीब 20-25 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। बेहतर फायदे के लिए सप्ताह में दो बार इस चुकंदर फेसपैक का यूज करें।

डार्क सर्कल्स से दिलाएं निजात

चुकंदर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो जिद्दी से जिद्दी काले घेरे को हल्का करने में भी मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच चुकंदर का रस लें और इसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं। इसे अपनी आंखों के नीचे की एरिया पर लगा लें। करीब 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें।

स्मूद स्किन के लिए

यह फेसपैक आपकी स्किन को मॉश्चराइज करने में भी मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में  4 चम्मच चुकंदर का रस, 3 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें और धीरे से मसाज करें। इसे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Tags: beauty and healthbeauty hindi tipsbeetrootbeetroot facepacksdark circlesElli AvrRamElli AvrRam PhotoElli AvrRam PicsElli AvrRam Videoglowing skin hindi tipsHealthy Skinhomemade beauty secretsचुकंदर फेसपैक
Previous Post

इन नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर

Next Post

वर्क फ्रॉम होम से हो रही है हेल्थ प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Pimples
फैशन/शैली

इनसे मुहांसों को करें दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Flies
फैशन/शैली

गर्मियों में मक्खियां कर रही हैं आपको परेशान, इन नुस्खों से भगाए दूर

08/05/2026
Next Post

वर्क फ्रॉम होम से हो रही है हेल्थ प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये तरीके

यह भी पढ़ें

locker

इस फूल को रखें घर की तिजोरी में, धन की होगी बरसात

13/06/2025
ssc

परीक्षा केंद्रों के बदलाव को लेकर आयोग ने जारी किया अहम नोटिस

27/09/2020
plain accident

इस देश ने भारत की फ्लाइट्स से हटाया प्रतिबंध, इस दिन से शुरू होगी सीधी उड़ान

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version