Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

WhatsApp

WhatsApp

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है। इससे महत्वपूर्ण चैट हमेशा इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिखाई देंगी।

फिलहाल सामान्य व्हाट्सएप यूजर्स (WhatsApp Users) अधिकतम 3 चैट ही पिन कर सकते हैं। ऐसे में यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो कामकाज या निजी कारणों से बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण चैट संभालते हैं।

कैसे करें चैट पिन?

चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही है। यूजर को जिस चैट को पिन करना है, उस पर कुछ सेकंड तक टैप करके रखना होगा। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले पिन आइकन पर क्लिक करते ही वह चैट हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देने लगेगी। इससे जरूरी बातचीत तक पहुंचने के लिए बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सब्सक्रिप्शन में क्या-क्या मिलेगा?

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये बताई जा रही है। इसमें केवल 20 चैट पिन करने का विकल्प ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं। यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, अलग-अलग थीम और कस्टम ऐप आइकन का विकल्प मिलेगा, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार व्हाट्सएप का इंटरफेस बदल सकेंगे।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

20 चैट पिन करने की सुविधा केवल WhatsApp Plus सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पहले की तरह सिर्फ तीन चैट ही पिन कर पाएंगे। इसी तरह स्पेशल स्टिकर्स, कस्टम थीम और ऐप आइकन जैसे फीचर्स भी केवल सब्सक्रिप्शन लेने वालों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।

WhatsApp Plus के इन नए फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स को अधिक सुविधाजनक और व्यक्तिगत अनुभव देना है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्हाट्सएप का इस्तेमाल पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों उद्देश्यों के लिए करते हैं।

Exit mobile version