Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सनी लियोनी के रेस्टोरेंट में मिल रहा है नॉन-वेज समोसा, रेट सुन रह जाएंगे हैरान

Sunny Leone Restaurant

Sunny Leone Restaurant

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने यूपी के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खोल लिया है। इसके साथ ही सनी अब रेस्टोरेंट की मालकिन भी बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने रेस्टोरेंट की ओपनिंग 22 जनवरी के दिन धूम-धाम से की थी। सनी के चाहने वालों में से कई लोग उनके रेस्टोरेंट में जाकर खाने का स्वाद ले आए है।

सनी के रेस्टोरेंट का नाम चिका लोका (Chika Loka ) है। आइए जानते हैं सनी के रेटोरेंट में क्या है खाने का रेट? क्या ऑनलाइन सुविधा चालू है? साथ ही कैसे पहुंचे लोकेशन पर? यहां सारा कुछ विस्तार से पढ़ें।

Sunny Leone ने नोएडा के सेक्टर 129 में one 29 के पास अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। जिसका नाम चिका लोका है। उन्होंने रेस्टोरेंट को स्पैनिश नाम दिया गया है। खास बात यह है चिका लोका का मतलब ‘पागल लड़की’ होता है। फूड लवर सनी के इस रेस्टोरेंट में काफी कम पैसों में जाकर खाना खा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं।

चलिए Sunny Leone के चिका लोका रेस्टोरेंट के रेट लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। चिका लोका रेस्तरां में खाने के रेट की बात करें तो यहां Pulled chicken Samosa आपको 195 में मिल जाएगा। साथ ही Chicken Tikka Masala Waffles 495 रुपए तक में मिल जाएगा। खास बात यह है कि रेस्तरां की मैन्‍यू में खाने की सारी चीजें 1000 के अंदर ही है। सनी ने रेस्टोरेंट में खाने का रेट मध्यम वर्गीय लोगों को नजर में रखते हुए रखा है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी बने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता, खास अंदाज में सलमान खान को बोला थैंक्यू

आपको बता दें Sunny Leone का यह रेटोरेंट 12:00 PM से 11:30 PM तक ही खुलता है। सनी के रेस्तरां चिका लोका का रेट की और अधिक जानकारी के लिए eazydiner और swiggy ऐप पर जाएं । खास बात यह है इन्हीं दोनों फूड साइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना भी आप चिका लोका रेस्तरां से मंगा सकते हैं।

Exit mobile version