मेहंदी ( Mehndi) को आप सभी ने बहुत बार अपने हाथ-पैर में लगाया होगा. बहुत से लोग इसे अपने बालों में भी लगाते हैं जिसके कई फाएदे हैं. लेकिन क्या आपने कभी इन सब के अलावा मेहंदी का इस्तेमाल किया है? अगर नही, तो आइये आज हम आपको बताते हैं मेहंदी से होने वाले अन्य लाभों के बारे में…
मृत कोशिकाएं करे खत्म
त्वचा से संबंधित समस्याएं लगभग हर किसी को है। खासकर टीनएजर्स में देखने को मिलती है। मेहंदी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकती है। इसमें अधिक मात्रा में टैनिन और हेनोटैनिक एसिड होता है। ये दोनों ही तत्व त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं को खत्म कर देता है। समस्याओं से बचने के लिए मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। जब इस काढ़ा का सेवन करें, तो चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल ना करें।
किडनी में नहीं बनेगी पथरी
बदलती हुई लाइफस्टाइल का असर शरीर को उठाना पड़ रहा है। गलत खानपान के चलते स्टोन की समस्या देखने को मिल रही है। मेहंदी इसमें भी संजीवनी की भूमिका निभाती है। इसमें मैलिक एसिड होने के कारण यह किडनी में स्टोन नहीं बनने देता है। आधे लीटर पानी में 50 ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला दें। अब इसे उबाल लें। जब उबल जाए तो छानकर पिएं। ऐसा करने से किडनी की बीमारियां ठीक होंगी। स्टोन की समस्या भी नहीं होगी। इस काढ़े को एक महीने तक पिएंगे, तो ही लाभ होगा।
दर्द और सूजन में बने मरहम
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, तो इसे दर्द, जलन या फिर सूजन होने पर लगाने से आराम मिलता है। इसकी पत्तियों को पीस लें और सूजन या दर्द वाली जगह पर लगा लें।
पेट की बीमारी करे दूर
कहते हैं अत्याधिक बीमारियां पेट ठीक न होने से पनपती हैं । इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट की बीमारियों से आपको बचाए रखते हैं। पीलिया होने पर भी आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।
डैंड्रफ को करे अलविदा
डैंड्रफ की समस्या आम हो चुकी है। इससे राहत दिलाने को बाजार में तमाम तरह के उत्पाद मौजूद हैं, जो अपने-अपने दावे करते हैं। मगर, बजाय वहां जाने के मेहंदी ही इस समस्या का हल बन सकती है। इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली की समस्या दूर होती है। मेहंदी में नींबू और दही मिलाकर बालों में लगाएं। इन दोनों ही चीजों में एसिडिक होते हैं, जो खुजली, रूसी जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। सप्ताह में एक बार बालों में मेहंदी जरूर लगाएं।