Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पान में इस्तेमाल किये जाने वाले चूने के फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

चूने का उपयोग ज्यादातर पान में किया जाता है। यह शारीरिक और मानसिक विकारो को दूर करता है और साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। सफेद सा दिखने वाला चूना हड्डियों, स्मृति, गर्भधारण और नपुंसकता से सम्बधित विकारो को दूर करने में भी फायदेमंद होता है।

यह केल्शियम कार्बोनेट का मुख्य रूप होता है इसलिए यह केल्शियम का एक बड़ा श्रोत माना जाता है। इसका उपयोग करने से सभी प्रकार के रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। तो आइये जानते है इससे होने वाले लाभों के बारे में……

# चूना मानसिक विकारो को दूर करने में लाभदायक है। चूना पढने वाले बच्चो के लिए फायदेमंद होता है, वह इसके लिए दही के साथ या पानी के साथ गेहू के दाने के बराबर चुने का उपयोग कर सकते है। इससे ज्यादा चुना नहीं लेना चाहिए यह नुकसान दायक होता है।

# चूना नपुंसकता को दूर करने में फायदेमंद होता है। शुक्राणु की कमी से पीड़ित पुरुष को गन्ने के रस के साथ गेहू के दाने के बराबर चूने के पाउडर का उपयोग करने से फायदा मिलता है

# रीढ़ की हड्डी से सम्बन्धित समस्या को दूर करने के लिए चूने के पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही साथ पीठ दर्द, कंधे, और पैर के दर्द से सम्बन्धित समस्या को दूर करने के लिए भी चूना फायदेमंद होता है।

# चूने के उपयोग से दांतों को मज़बूत बनाया जा सकता है.यह दन्त में दर्द की हर समस्या को दूर कर सकता है।

# चूने का उपयोग एनीमिया के इलाज में भी किया जाता है. एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को अनार के रस के साथ चूने के पाउडर का सेवन करना अच्छा होता है।

# फोड़े की समस्या से निजात पाने के लिए हल्दी पाउडर में एक चम्मच चूना मिलकर गम्र कर इसे फोड़े की जगह पर लगाने से भी फोड़े को खत्म किया जा सकता है।

Exit mobile version