Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शेख की रईसी देख हो जाएंगे हैरान, इतनी हवेलियों का है मालिक कि भूल जाता है अपने ही घर का एड्रेस

शेख की रईसी

शेख की रईसी

दुनिया में कुछ लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोगों को भगवान इतना पैसा देते हैं कि उनके सामने उन्हें गिनने तक का समय नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शेख की काफी चर्चा हो रही है।

ये शेख अपनी रईसी के कारण चर्चा में है। दरअसल, इसके पास इतनी हवेलियां हैं कि उसे याद ही नहीं है कि किसी देश में कहां उसने कितने घर खरीद रखे हैं। आलम ये है कि स्पेन में ख़रीदे एक आलिशान घर के बारे में वो 17 साल पहले भूल गया। अब उसे याद आया कि वहां भी उसका एक घर है। ये शख्स ना तो किसी देश का राजा है ना कहीं का कोई अधिकारी। लेकिन विरासत में मिले तेज के कुओं से उसने इतनी दौलत कमा ली कि दुनिया का चौथा सबसे रईस इंसान बना गया।

अबू धाबी के शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान इन दोनों चर्चा में है। शेख दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं।

मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सोनू सूद

शेख खलीफा तब चर्चा में आए, जब उनके बारे में एक जानकारी लीक हुई। दरअसल, शेख अपने घर की टंकी में महंगा मिनरल वाटर भरवाते हैं। फिर इसी पानी से वो नहाते भी हैं।

शेख ने इतनी हवेलियां खरीदी हैं, कि अब उसे याद भी नहीं है कि किस-किस देश में उसकी कितनी प्रॉपर्टी है। आलम ये है कि शेख ने 17 साल पहले स्पेन में एक घर ख़रीदा था। लेकिन उसे उसकी याद ही नहीं रही। जब 17 साल बाद वो अपने हवेली पहुंचा तो वहां 15 नौकरों की टीम ने उसका स्वागत किया। बीते 17 साल से वो इन नौकरों को सैलरी दे रहा था। लेकिन 11 बेडरूम वाले इस घर में वो खुद कभी नहीं गया था।

कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस

शेख के स्पेन वाले इस घर के किचन में बीते 17 साल से कभी खाना नहीं बना है। अभी भी वहां रखे हर किचन एप्लियंस में स्टीकर वैसे ही लगा हुआ है। साथ ही अभी भी सबकुछ प्लास्टिक में व्रैप था। इस घर की देखभाल और नौकरों की सैलरी में ही हर साल 3 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च हो रहा था। घर की खिड़कियां बुलेट प्रूफ कांच से बनी है।

शेख के बेटे ने घर छोड़ दिया है। अब शेख ही अपनी पूरी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। बड़े आलिशान घर में शेख अकेले रहता है। कई देशों में उसके कई घर हैं। उतना ही नहीं, शेख एक आलीशान याच का भी मालिक है। इस याच में सुविधा की सारी चीजें हैं। शेख के सऊदी में ही काफी जगहों पर घर हैं। हालत ऐसी है कि उसे खुद को याद नहीं रहता कि उसने कहां-कहां घर खरीद रखा है।

जानकारी के मुताबिक, शेख के नाम कुल 140 प्रॉपर्टीज हैं। इसमें लंदन से लेकर मेलबर्न तक में ख़रीदे घर शामिल हैं।

Exit mobile version