Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Shahjahanpur scandal

Shahjahanpur scandal

लखनऊ। आशियाना पुलिस किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार किया है। तफ्तीश के दौरान आरोपित के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि इलाके में रहने वाली किशोरी की मां ने स्थानीय निवासी अमित तिवारी के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार किए जाने की पुष्टी हुई थी। इसके अलावा मामले की तफ्तीश कर रहीं महिला एसआई अतृष्णा यादव ने भी आरोपित के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्र किए थे।

मात्र 10 घंटों में जौनपुर से लापता तीन छात्राओं को नोएडा से किया बरामद

आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुरूवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मानसरोवर योजना के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया।

इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम स्थानीय निवासी अमित तिवारी बताया है। अन्य जानकारियां हासिल कर पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

Exit mobile version