युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के लाइन पार क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामनगर निवासी शिवम (29) का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

परिजनों द्वारा कहा सुनी करने को लेकर वह परेशान हो गया और मौका लगते ही कमरे में फांसी लगाकर झूल गया परिजनों ने पता चलते ही उसे फंदे से उतारा और सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version