Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

Rapti River

Drowning

सहारनपुर। जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी (Yamuna River) में नहाने गए एक लड़के की डूबकर (drowning) मौत हो गई। सहारनपुर के एसपी (नगर) राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिडफवा निवासी इंतजार का पुत्र जैद (11) अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के घाट पर नहाने गया था।

उन्होंने बताया कि नहाते समय अचानक जैद का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा।

कुमार ने बताया उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और काफी प्रयास के बाद जैद के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया।

Exit mobile version