Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Constable

Constable shot during a fight

एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को रंजिशन गोली (Shot) मारकर घायल कर दिया गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी प्रमोद यादव के पुत्र शिवम यादव को रविवार की शाम गांव में जाते समय यहीं के निवासी एक व्यक्ति द्वारा हत्या के इरादे से गोली मारकर घायल कर दिया गया। फायरिंग और चीख-पुकार की आवाज सुन परिजनों के अलावा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल शिवम को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गोलीकांड की खबर सुनते ही अलीगंज सीओ राजकुमार सिंह और राजा का रामपुर इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंच गए।

दोनों अधिकारियों ने घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी ली।

क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि आरोपित से बयान लिया गया है। वहीं, पीड़ितों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version