Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर

Shot

Shot

पुरवा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ससुराल पहुंचे प्रेमी ने उसे गोली (Shot) मार दी। पेट में लगी दो गालियों से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद प्रेमी ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और पिटाई कर दी। घायल महिला व आरोपी प्रेमी को पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया हालत को नाजुक देखते हुए वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देख कानपुर रिेफर कर दिया।

प्रेमी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सीओ व कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पडताल की। मौके से फायर करने वाली पिस्टल, एक कारतूस के साथ बाइक बरामद की गई है। बता दें कि सोहरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला का बंथरा थानाक्षेत्र के लतीफनगर निवासी विशाल कुमार कश्यप 28 से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले महिला की शादी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हो गई। शादी के बाद महिला प्रेमी से लगातार बात करती रही। करीब तीन महीने से महिला ने प्रेमी से बात करनी कम कर दी थी। इससे प्रेमी नाराज रहता था। दो दिन पहले प्रेमी ने महिला को फोन किया और उसकी ससुराल आने की बात कही।

महिला ने मना किया लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद आरोपी युवक गुरुवार सुबह 11 बजे बाइक से महिला की ससुराल पहुंचा। महिला के पति ने दरवाजा खोला। प्रेमी ने पति को बताया कि वह महिला का दूर का जीजा लगता है। उसे बुला दो पहचान जाएगी। पति के बुलाने पर महिला जैसे ही प्रेमी के सामने पहुंची उसने कमर से पिस्टल निकालकर उसके पेट पर दो फायर झोंक (Shot) दी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर गई। गोलियों की आवाज सुन परिजन व इलाकाई लोगो की भीड़ लग गई। परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे।

उधर भीड़ देख आरोपी प्रेमी ने घटनास्थल पर बाइक व पिस्टल छोड़ भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। पांच किलोमीटर दूर घूरखेत के पास दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पीटा। गोली चलने व आरोपी को पीटे जाने की सूचना पर दो टीमें भेजी गई। एक घूरखेत पहुंची और आरोपी प्रेमी को ग्रामीणों से कब्जे में लेकर स्वस्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल ज्ञानेंद्र व सीओ पकंज सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पडताल की। सीएचसी में घायल महिला व प्रेमी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को कानपुर हैलट भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।कोतवाल ने बताया कि घायल महिला के ससुर की तहरीर पर हत्या के प्रयास के साथ एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Exit mobile version