Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीन महीने की बच्ची का रेप कर युवक फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Dead body

Dead body

एटा जिले में सोमवार को एक दिल को दहलाने वाली वारदात सामने आई। जहां 3 महीने की बच्ची से रेप किया गया है। एएसपी ओपी सिंह के मुताबिक 17 साल के एक लड़के ने मौका देखकर 3 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। लड़के ने कथित तौर पर बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसकी मां भैंस बांधने गई हुई थी।

आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा- (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची के परिजन ने मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी किशोर घटना को अंजाम देने के बाद से ही फ़रार चल रहा है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया है कि आरोपी युवक मासूम बच्ची के साथ खेलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया था।

PM मोदी से मिले एथलीट, नीरज को खिलाया चूरमा, सिंधु के साथ खाई आइसक्रीम

उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची का दुष्कर्म किया। गांव की ही एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि मासूम बच्ची के रोने की आवाज उन्होंने सुनी तो मौके पर पहुंचीं। जाकर देखा कि किशोर अपने खून में सने हुए कपड़ो को पानी से साफ करने की कोशिश कर रहा था।

महिला के पूछने पर वो भाग गया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version