Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Rape

Rape

जमुई। बिहार में जमुई जिले के चंन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि खेत में बकरी चराने गयी छह वर्षीय बच्ची के साथ युवक पिंटू यादव ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक बच्ची को खेत में छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version