Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

भदोही। साइबर अपराध की टीम ने शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोप है कि उसने युवती का अश्लील वीडियो उसके करीबियों के मोबाइल पर भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने साइबर अपराधी और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड गोपीगंज के पास से सुरियावां थाना के चक कलूटी गांव निवासी रामाकांत यादव को गिरफ्तार किया।

पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। उस पर आरोप है कि युवती की चुपके से अश्लील वीडियो बना ली और उसे बदनाम करने के लिए उसके परिवार और करीबियों को भेजी है। जब परिजनों ने आरोपित युवक से शिकायत किया तो वह गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को मोबाइल पर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार (Arrested) कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version