Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एटीएम मशीन उखाड़ते हुए शातिर युवक गिरफ्तार

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

कानपुर। नवाबगंज थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एटीएम में चोरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक लोहे की राड और एक मोटर साइकिल बरामद किया। यह जानकारी शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार तिवारी ने दी।

पकड़ा गया एटीएम चोर हरदोई जनपद के राधे रामपुर महनेपुर मल्लावां गांव निवासी शुभम कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद है। पुलिस टीम को शुक्रवार रात कंट्रोल रूम के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि एटीएम के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह एक लोहे की राड से एटीएम मशीन उखाड़ रहा था। पुलिस टीम ने उसे हिरासत (Arrested) में लेकर तत्काल थाने पहुंची और पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम व पता बताया। आज उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version