Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

arrested

arrested

लखनऊ। आशियाना पुलिस ने मंगलवार को  वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई देने पर एक शातिर युवक को 12 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

आशियाना थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र स्थित रजनीखण्ड रेलवे लाइन रतन खणड जाने वाली सड़क के मोड़ से एक शातिर युवक को एक 12 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पकड़े गए शातिर ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मोहित विश्वकर्मा निवासी 569च /518 प्रेम नगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ बताया। पकड़े गए शातिर के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

 

Exit mobile version