Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छह जिन्दा बम के साथ किया एक युवक गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक युवक को छह जिन्दा बम के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम आबिद है। पुलिस ने चकियानिरतुल निवासी आबिद को घनश्याम कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने के दौरान पुलिस को इसके पास एक थैले में रखे छह बम करामद किए गये। यह चांदनी नामक महिला का बेटा है। चांदनी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम ‘बमबाज’ के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया है। गुड्डू मुस्लिम की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी में उमेश पाल पर बम फेंकते हुए किया था। गुड्डू की तरह चांदनी भी फरार है। पुलिस ने आबिद के खिलाफ खिलाफ मुदकमा दर्ज कर जिया है।

Exit mobile version