• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी पर युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोंडा
0
deadly attacked

deadly attacked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गोंडा में शनिवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हुआ। लहूलुहान कर्मचारी वहीं गिर पड़ा। आननफानन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

साड़ी खरीदने के बहाने कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से हमला : मामला खरगूपुर कस्बे का है। यहां के निवासी रमेश रस्तोगी की कपड़े की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवक व एक महिला बाइक से उनके यहां पहुंचे। आवाज देने पर जब व्यवसायी बाहर निकले तो महिला ने साड़ी खरीदने की बात कही।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

इस पर वह महिला को कपड़ा दिखाने लगा। इसी बीच साथ में आए युवक ने घर के अंदर जाकर कर्मचारी संगम लाल पर चाकू से हमला कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक चाकू से ताबड़तोड़ कर कर्मचारी को जख्मी कर दिया। आवाज सुनकर दौड़े कपड़ा व्यवसायी पर भी युवक ने फायर किया लेकिन, वह मिस हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आरोपित युवक व महिला भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर ले जाया गया। वहां पर हालत गंभीर देख, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी एसओ विनय कुमार फायरिंग की बात से इन्‍कार कर रहे हैं। चाकू में एक के घायल होने की बात कही है। उनके मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

IPL पर कोरोना का साया, वानखेडे स्टेडियम के 8 ग्राउंड स्टाफ निकले पॉजिटिव

पहले से हैं परिचित: खरगूपुर में हुई घटना में पुलिस ने जो साक्ष्य जुटाए हैं, उसके मुताबिक कपड़ा व्यवसायी उनसे परिचित है। इस आधार पर आरोपितों के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घायल से भी जानकारी की जा रही है।

सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पुलिस टीम मौके पर है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Tags: crime newsgonda newsup news
Previous Post

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस जलकर हुई खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Next Post
burning bus

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस जलकर हुई खाक

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना से बचने के लिए सभी एहतियात बरतना आवश्यक है : योगी

05/12/2020
अखिलेश यादव akhilesh yadav

विकास के काम ठप्प हैं, भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस मजाक बनकर रह गया : अखिलेश

25/11/2020
CM Vishnudev Sai

सीएम साय से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने की मुलाकात

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version