• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका ने किया विषाक्त सेवन

Writer D by Writer D
31/01/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत गांव जाबरा में एक प्रेमी युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। वहीं, प्रेमिका ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए आगरा के लिए रेफर कर दिया है।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने सोमवार शाम बताया कि सोमवार को कस्बा मांट में नसीटी रोड पर प्रेम-प्रंसग के चलते जाबरा के रहने वाले 25 वर्षीय सत्यभान सिंह उर्फ छिंगा पुत्र छितर सिंह ने एक ट्यूबवेल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, युवती ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही मौके पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव मय फोर्स के पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि उसका भाई मांट में मजदूरी करता था और यहीं रहता था। युवक के शव को छत से पत्थर हटाकर फंदे से उतारा गया, उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, प्रेमी की मौत के बाद पुलिस युवती के पास पहुंची, जहां युवती के पास से जहर की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

Tags: mathura newsup news
Previous Post

मस्जिद में फिदायीन हमलावार ने ली 61 जान, 150 से अधिक लोग घायल

Next Post

भारत नेपाल सीमा पर 2 करोड़ की चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post
charas recovered

भारत नेपाल सीमा पर 2 करोड़ की चरस बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

harish rawat

जनता बनाएं कामों की लिस्ट, हरीश रावत उन्हें करेगा पूरा

13/02/2022
Drishyam 2

अभिषेक पाठक करेंगे अगले चैप्टर का निर्देशन, दृश्यम 2 की शूटिंग हुई शुरू

17/02/2022

पीएम मोदी ने बिहार को दी एनएच, पुल और हाई स्पीड इंटरनेट की सौगात

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version