Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Suicide

Suicide

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतगर्त कटरा में रविवार को फतेहपुर निवासी एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। यह घटना प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण सिंह (24) पुत्र जितेन्द्र सिंह फतेहपुर के देवरार का मूल निवासी है। कृष्ण सिंह कटरा के मनमोहन पार्क स्थित किराये पर रहता था। जिसने आज स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया है। मौके से मिले सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जांच में प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version