Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूथ कांग्रेस ने वित्तमंत्री का फूंका पुतला, प्रदेश की जनता का अपमान करने का लगाया आरोप

ललितपुर। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित यादव ने बताया उत्तर प्रदेश के लोगों पर गलत टिप्पणी कि उत्तर प्रदेश के लोगों को समझ नहीं है और यूपी टाइप कह कर अपमान किया गया।

ये भाजपा सरकार कभी किसानों का अपमान करती है कभी नौजवानों के भविष्य के साथ खिलबाड़ करती है आज पूरे उत्तर प्रदेश के साथ वित्त मंत्री सीतारमण ने जो उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान किया है।

उत्तर प्रदेश के लोग इस अपमान को नहीं सहेंगे और 2022 में यही नौजवान यह किसान यही महिलाएं मुंहतोड़ जवाब देंगी और उत्तर प्रदेश की सरकार में जो भाजपा सरकार बैठी हुई थी जो ख्वाब देख रही है दोबारा बैठने का यह कभी पूरा नहीं होगा उत्तर प्रदेश के लोगों ने भाजपा सरकार को नकार दिया राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर नौजवान हर किसान हर महिलाएं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने जा रही।

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जो उत्तर प्रदेश वालों को लेकर जो बयान दिया था, इस बयान की ललितपुर यूथ कांग्रेस निंदा करता है और केंद्रीय मंत्री सीतारमण उत्तर प्रदेश वालों से माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान विवेक मिश्रा, रोहित कुशवाहा, रोमन खान, सोनू शुक्ला, बृजेश पाल, सौरभ रैकवार, दीपक अहिरवार, साहिल अली, शिवांश तिवारी, जवाहर सिंह राजपूत, सोनू कुशवाहा, विक्की रजक आदि लोग मौजूद रहे। फोटो-पी1 कैप्सन- केन्द्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेस

Exit mobile version