• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोस्तों के साथ घर से निकला युवक, तालाब में मिली लाश

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी में शनिवार को सुबह एक युवक की लाश (Dead Body) खेत के तालाब में मिली है। मृतक युवक शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। सवेरे लाश मिलने से परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।

बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पल्हरी निवासी देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू (25) पुत्र विकास सिंह पटेल बचपन से ही इसी गांव में रहता आ रहा है, जबकि इसका पैतृक गांव इसी थाना क्षेत्र का कैरी गांव बताया जा रहा है। शुक्रवार की रात वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल की गई। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। सवेरे जब घर के लोग खेत की तरफ गए तो खेत में जगह-जगह खून पड़ा हुआ था और तालाब में उसकी लाश पड़ी थी। यह देखकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला। इस बारे में मृतक के नाना यशवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने नौ माह के बेटे का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास ले गया था। वापस लौटने पर बच्चे को उसने मुझे सौंप दिया और उसके बाद पैदल ही चला गया था। सवेरे उसकी लाश पाई गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शनिवार को सवेरे पल्हरी गांव में एक युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया है कि वह अपने दोस्तों के साथ आया था। दोस्तों के बीच ही किसी बात को लेकर हाथापाई हुई है। जिसमें युवक की मौत हो गई। मृतक के दोनों साथी मौके से फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जनपद में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले ही एक किसान की हत्या की गई थी। जिसकी लाश (Dead Body) खेत में पाई गई थी। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का खेत के तालाब में मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Tags: banda news
Previous Post

तालाब मे डूबने से किशोरी की मौत

Next Post

किसान की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
azam khan
उत्तर प्रदेश

आज़म खान को बड़ी राहत, इस मामले मे MP-MLA कोर्ट ने किया बरी

07/11/2025
Grand welcome for PM Modi in Kashi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी में भव्य स्वागत, ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा पूरा बनारस

07/11/2025
IGI Airport
क्राइम

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
Next Post
Shot

किसान की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोईद खान के भक्तों को नहीं, मिल्कीपुर से राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना हैः सीएम योगी

24/01/2025
बाइक बोट घोटाला

बाइक बोट घोटाले में 50 हजार का इनामी वांछित ललित भाटी गिरफ्तार

20/10/2020
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन इस विधि से करें बप्पा की पूजा, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

25/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version