Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टेंपो डिवाइडर से टकराया युवक की मौत, तीन महिलाएं घायल

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

कासगंज। शहर से सवारियों को लेकर सोरों की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। फलस्वरूप एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

बुधवार की दोपहर शहर से सवारियों को लेकर सोरों की ओर जा रहा तेज रफ्तार टेंपो विकास खंड कार्यालय के निकट डिवाइडर से टकरा गया। टेंपो में सवार युवक सोरों कस्बे के निवासी जावेद पुत्र साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर पटना निवासी रामवती एवं प्रहलाद पुर निवासी अंगूरी देवी सहित कासगंज क्षेत्र की निवासी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिया और घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इनका उपचार जारी है। औपचारिकता के बाद शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। इधर, मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक लकड़ी का कारोबारी बताया जा रहा है। परिवारी जनों में कोहराम मच गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने बताया है कि शव को अंत्य परीक्षण भेज दिया है। जबकि महिलाओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Exit mobile version