Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की इलाज के दौरान सीएचसी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी मोहनलालगंज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम गुजरेठा सण्डीला हरदोई निवासी 35 वर्षीय राम गोपाल मोहनलालगंज के ग्राम गदियाना में पत्नी आरती के साथ किराये के मकान में रहता था। राम गोपाल की ग्राम गौरा में बाल काटने की दुकान है। शुक्रवार को शाम 7 बजे राम गोपाल दुकान बंद करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गौरा कालोनी तिराहे के पास रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन ने राम गोपाल को टक्कर मार दी।

साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लगा। लोगों को जुटता देख दोषी चालक गाड़ी समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल की सांसें थम गई।

मृतक की पत्नी आरती दोषी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version