Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईंट-पत्थर से मार-मार कर युवक की हत्या, खेत में मिला लहुलुहान शव

murder

murder

कौशाम्बी। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में रविवार दोपहर यूके लिप्टल से खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान उदहिन गांव के अशोक रैदास के रूप में की। जो घर वालों से बिना बताये शुक्रवार से लापता था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में अशोक की हत्या ईंट-पत्थरों से मार-मार कर किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के तहरीर लेकर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन् बुजुर्ग गाव का रहने वाले अशोक रैदास (35) पुत्र गया प्रसाद पेशे से ड्राइवर था। वह शुक्रवार को सुबह घर वालों से बिना बताये कहीं चला गया। पिता गया प्रसाद ने बताया, उन्हें लगा बेटा जल्दबाज़ी में काम पर चला गया है। एक दिन तक उसकी कोई खोज खबर नहीं ली, लेकिन वह दूसरे दिन भी नहीं पंहुचा तो चिंता हुई रिस्तेदारी में पूछा, पर कोई खबर नहीं लगी। दोपहर पुलिस ने सूचना दी की बेटे की लाश कैमा गांव के वीरान पड़े ईंट-भट्ठे के पास लिप्टस के खेत में मिली है।

घटना स्थल पर अशोक की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उसका सर चेहरा बुरी तरह हत्यारों ने ईंट से मार-मार कर जख्मी कर दिया। खून शर्ट और पैंट तक में बहकर लगा है। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया, युवक की लाश मिलने की जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पंहुचा। जांच कर युवक की शिनाख्त की गई। घर वालों को सूचना देकर लाश को कब्जे में लिया गया है। हत्या के कारण एवं हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

Exit mobile version