• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया : कोटा आवंटन को लेकर युवक की हत्या, सीएम योगी बोले-दोषियों के खिलाफ हो सख्‍त कार्रवाई

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बलिया
0
Murder

पूर्व बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उत्‍तर प्रदेश के बलिया में कोटा आवंटन को लेकर हो रही खुली बैठक के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के सामने ही हुई वारदात से सनसनी फैल गई है। जबकि अफरातफरी के बीच विवाद और मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को सीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि इस मामले पर यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बलिया की इस घटना पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि मौके पर मौजूद एसडीएम, सीओ और पुलिस के जवानों को तत्काल निलंबित किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा है कि अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश बोले- भाजपा किसानों को आयकर के दायरे में लाने रच रही है साजिश

बलिया जिले की ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों के आवंटन के लिये गुरुवार की दोपहर पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह और बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी. दुकानों के लिये चार स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया, जिसमे दो समूहों मां सायर जगदंबा स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया।

सीबीएसई ने प्रिंसिपलों से पूछा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा लें या नहीं

अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा जिसके पास आधार अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा. एक पक्ष के पास अधार व पहचान पत्र मौजूद था, लेकिन दूसरे पक्ष के पास कोई आईडी प्रुफ नहीं था. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख बैठक की कार्रवाई को स्थगित कर अधिकारी चले गये।

अधिकारियों के जाने के बाद मौके पर मौजूद रेवती पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत करने में जुट गई. जबकि एक पक्ष अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से भिड़ंत हो गयी। बात बढ़ी तो लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर चलने लगे. इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी. दुर्जनपुर के 46 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी गईं। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। जयप्रकाश को लेकर लोग सीएचसी सोनबरसा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स पहुंच गई और किसी तरह मामला संभाला गया है. सूत्रों के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी का नाम धीरेंद्र सिंह डब्लू है, जो कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जा रहा है।

Tags: baliya newsFiring in quota allocationkilling in front of DMmurderUttar Pradesh Newsकोटा आवंटन में फायरिंगडीएम के सामने हत्या
Previous Post

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा

Next Post

यात्रियों की मांग बढ़ी, तो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जायेगी : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

Desk

Desk

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
Railway Board President

यात्रियों की मांग बढ़ी, तो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जायेगी : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

Hina Khan ने बढ़ा लिया था अपना वजन, शेयर कर कही ये खास बात

21/10/2021
Daroga arrested

आशिक मिजाज दरोगा गिरफ्तार, CO सस्पेंड, दस पुलिसकर्मी समेत 12 पर केस दर्ज

22/03/2021
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन करें तुलसी का ये उपाय, कभी नहीं रहेगी धन की कमी

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version