Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ननिहाल में रह रहे युवक की हत्या, खेत में मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बाराबंकी। जिले ननिहाल में रह रहे युवक का शव (Dead Body) खेत में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। परिजनों ने युवक की हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर एएसपी भी पहुचे। फोरेंसिक टीम के साथ डाग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पड़ताल की। थाना क्षेत्र दरियाबाद के लालपुर गुमान में असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चेतई निवासी सूरज (18) पुत्र रमेश अपनी ननिहाल में रहता था। वह घर से थोड़ी दूरी पर गुमटी में परचून की दुकान चलाता था। सूरज रोजाना रात्रि में गुमटी के बाहर ही सोने जाता था।

सोमवार की सुबह जब सूरज घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने सूरज की खोजबीन शुरू की। गुमटी पर सूरज नहीं मिला तब आसपास परिजन उसे खोजने में जुटे। गुमटी के कुछ दूरी पर खेत में कटीले तारों के पास सूरज का शव बरामद हुआ। सूरज के शरीर पर चोट के निशान बने हुए थे। खेत मे सूरज का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन बदहवास हो गए और शव को घर ले आये।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर एसएचओ दरियाबाद दुर्गाप्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने परचून की दुकान से लेकर खेत तक जाकर गहन जांच की। मृतक के घर जाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की दी।

मृतक के मामा ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक युवक सूरज के मामा राम धीरज ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने कुछ दिन पहले उनके भांजे को जान से मारने की धमकी दी थी।  शरीर पर भी चोट के निशान है। उनके भांजे की हत्या की गई है। एसएचओ दुर्गाप्रसाद ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। पीएम रिपोर्ट के बाद  ही मौत का करण स्पष्ट होगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।  मामा के आरोपों के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version