Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की हत्या

Murder

Murder

प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक युवक की हत्या (Murder) कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंधई थाना क्षेत्र मंगरौरा बाजार के रहने वाले सुरेश सरोज (22) अपने साथियों के साथ रिश्तेदारी जेठवारा थाना के जेठवारा गांव में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था, जहां सुरेश की हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश मंगरौरा चौकी के सामने पट्टी मगरौरा जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।

मौके पर मंगरौरा चौकी इंचार्ज व थाना कन्धई थाना इंचार्ज समझाने बुझाने में लगे रहे लेकिन जाम खुलवाने में सफल नहीं हो सके। दोस्त का फोन आया था, तभी सुरेश परिजनों को बिना बताए अपने दोस्त के साथ पार्टी में चला गया। सुरेश का पार्टी में ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

उसके बाद गुस्साए कुछ लोगों ने सुरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक सुरेश के बड़े भाई ने बर्थडे पार्टी में शामिल दोस्त विजय कुमार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद विजय कुमार फरार है। मामले में सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्यारोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version