Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पी.एचडी की तैयारी कर रहे युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला काटा, मौत

Suicide

suicide

वाराणसी। एम.एससी करने के बाद पी.एचडी की तैयारी में जुटे एक युवक ने गुरुवार को खुद का गला ग्राइंडर मशीन से काट कर अपनी जान (Suicide)  दे दी। घटना की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुंदरपुर पाल बस्ती के निवासी विजय नाथ का पुत्र विशाल उर्फ कुंदन (28) पी.एचडी की तैयारी में जुटा हुआ था। दो भाईयों में छोटे विशाल ने एम.एससी करने के बाद कुछ दिनों तक नौकरी भी की। फिर नौकरी छोड़ पढ़ाई करने लगा। गुरुवार की सुबह विशाल बाहर से टहलकर घर आया। इसके बाद वह बाजार से मिर्चा लेकर आया और अपने कमरे में चला गया। दोपहर में उसने अपना गला ग्राइंडर मशीन से काटकर खुदकुशी (Suicide) कर ली।

अपराह्न में विशाल की मां शांति देवी ने चाय पीने के लिए उसे आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न होने पर शांति देवी मकान के ऊपरी मंजिल पर स्थित विशाल के कमरे में पहुंची तो अंदर का दृश्य देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर विजयनाथ और अन्य परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरे का दृष्य देख सन्न रह गये। विशाल औंधे मुंह गिरा पड़ा था। उसके आसपास खून फैला था और पास ही ग्राइंडर मशीन पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विशाल डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज चल रहा था। दवा से वह पूरी तरह से ठीक भी हो गया था। परिजनों ने कहा कि कुछ समझ में नहीं आ रहा कि उसने हृदयविदारक कदम क्यों उठा लिया। घर पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था, जिस वजह से ग्राइंडर मशीन वहीं पड़ी हुई थी। क्या पता था उसी मशीन से बेटा अपनी जान दे देगा।

Exit mobile version