Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोर्ट से लौट रहा हरियाणा का युवक चाकू लगने से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक युवक चाकू लगने से घायल (Injured) हो गया। घायल ने चाकू मारने का आरोप पत्नी व अन्य लोगों पर लगाया है। वही पत्नी ने भी पति पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा राज्य के 89 फरीदाबाद, बहदुरगढ़ सूरजकुण्ड निवासी अवनीत (30) पुत्र राम सिंह की शादी शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड़ गांव रहचटी निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो गया। जिसका मुकदमा फिरोजाबाद कोर्ट में विचाराधीन है। पूजा मायके में रह रही है। अवनीत के अनुसार वह सोमवार को फिरोजाबाद कोर्ट में तारीख करने आया था।

उसका आरोप है कि वह तारीख कर वापस घर लौट रहा था तभी सड़क पर उसे उसकी पत्नी व कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया। जिनसे उसका विवाद हो गया। इस दौरान वह चाकू लगने से घायल हो गया। घायल ने चाकू मारने का आरोप पत्नी व अन्य लोगों पर लगाया है। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

इधर, पत्नी पूजा ने चौकी पर तहरीर देते हुये आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे सड़क पर रोक लिया। जिससे उसका विवाद हुआ। उसका यह भी आरोप है कि पति अवनीत ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी मटसेना अन्जीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है, अवनीत को चाकू कैसे लगा है इसकी जांच की जा रही है। पति-पत्नी के बीच का विवाद है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version