Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निजी क्लीनिक में युवक की गोली लगने से मौत

Shot

Shot

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थरवई क्षेत्र में 24 नंबर गुमटी के पास निजी क्लीनिक में बुधवार सुबह एक युवक की गोली (Shot) लगने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी, सरायचंडी का मूलनिवासी पंकज यादव (27) तेलियरगंज क्षेत्र में एक मकान में रहता था। सुबह पंकज 24 नंबर गुमटी के पास एक निजी अस्पताल में गया था। अचानक गोली (Shot) चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग क्लीनिक पहुंचे। पंकज वहां खून में लथपथ पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंकज को एसआरएन अस्पताल भिजवाया जिसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि गोली किसने चलाई, पंकज की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। यह जांच का विषय है। इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डाॅ रोहित की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version