Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के रकबा टोला निवासी युवक ज्ञानप्रकाश सिंह की मंगलवार दिनदहाड़े गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी संजय कुमार ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार ज्ञानप्रकाश सिंह (38) पुत्र नर्वदेश्वर सिंह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो से मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बलिया जा रहे थे। तभी रकबा टोला के पास उसे गोली लग गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर मृतक के बड़े भाई श्रीप्रकाश सिंह ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष बैरिया राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मार ली है। गोली किन परिस्थितियों में लगी यह पता लगाया जा रहा है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक युवक के साथ रहे युवकों से पुलिस पूंछताछ कर रही है।

Exit mobile version