Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

shot

shot

फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक युवक को गोली (Shot) मार दी गई। गोली मारने का आरोप पड़ोसी युवक पर है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल को चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला सदा निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र विनय कुमार सोमवार को बाहर बने शौचालय में शौच को गया था। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने शौचालय का दरवाजा खोलते ही धर्मेंद्र पर फायर कर दिया। गोली धर्मेंद्र के पेट में घुस गई। गोली लगते ही वह गिर गया और हमलावर मौके से भाग गए।

गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घायल हालत में परिजन बेटे को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उसे आगरा रेफर कर दिया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार ने बताया युवक को कुछ लोगों ने गोली मारी है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version